Sports News

धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी… तीसरे आईपीएल में खेली थी सबसे बड़ी पारी

Mahendra Singh Dhoni: Captain: आईपीएल के 17वें संस्करण के शुरू होने के 24 घंटे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। चिन्नाई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स को अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। कप्तानी से धोनी के हटने के बाद फैंस काफी निराश है। धोनी के फैंस चाहते थे कि वो कप्तान रहते हुए ही आईपीएल से संन्यास लें।

आईपीएल 2023 का खिताब सीएसके ने धोनी की कप्तानी में जीता था और इसके बाद उन्होंने कहा था कि अपने फैन्स के लिए वो आईपीएल का एक और सीजन खेलना चाहेंगे। धोनी इस सीजन से पहले तैयारी में जुटे नजर आए थे और फैन्स को उम्मीद थी कि एक बार फिर थाला सीएसके की कमान संभालते दिखेंगे, लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले खबर आई कि धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी। गायकवाड़ ने सीएसके के लिए आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था।

कप्तान के रूप में धोनी ने सीएसके कामयाब टीम बनाया। उनकी कप्तानी में सीएसके ने कुल 5 बार खिताब अपने नाम किया। वैसे तो धोनी ने कप्तान रहते हुए सीएसके के लिए कई शानदार पारियां खेली लेकिन एक पारी आज भी लोगों को दिल में ताजा है। साल 2010 में धोनी ने पंजाब किंग्स 11 के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी। ये मुकाबला धर्मशाला में खेला गया था और टॉप 4 में जगह बनाने के लिए अहम था।

इस मैच में धोनी ने 29 गेंदों पर 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर CSK को जीत दिलाई थी। CSK ने 193 रन के टार्गेट को पांच गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया था। मैच जीतने के बाद धोनी तुरंत बाद धोनी ने बीच मैदान अपने हेलमेट पर मुक्का मारा था। कई लोग ये देखकर चौक गए थे।

बात 2010 की है और धोनी 2004 से क्रिकेट खेल रहे थे। पर धोनी को ऐसा करते किसी ने नहीं देखा था। धोनी ने एक ओवर में 16 रन बनाकर टीम को मैच जिताया था। धोनी ने चार गेंदों में चार, दो और दो बड़े छक्कों के साथ खेल खत्म कर दिया। विजयी छक्का मारने के बाद, सीएसके के कप्तान जोश में आ गए और उन्हें खुद पर चिल्लाते हुए और अपने हेलमेट के साथ-साथ अपने दस्तानों पर भी मारते हुए देखा गया। फ्रेंचाइजी देती है इतने पैसे मैच के बाद प्रेजेंटेशन में धोनी ने इसे भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि फ्रेंचाइजी इतना पैसा देती है और टीम को कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचना चाहिए।

To Top