Sports News

ध्रुव जुरेल के पहले अर्धशतक का जश्न,कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे पिता को किया फौजी की तरह Salute

Ad

Dhruv Jurel: Fifty: India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने जो पारी खेली, उसकी तारीफ पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 307 रन बनाए जिसमें से 90 रन अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहे ध्रुव जुरैल ने बनाए, जिसकी बदौलत इंग्लैंड केवल 46 रनों की ही लीड ले पाया। ध्रुव जुरैल ने 149 गेंद में 90 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े, जिसकी अदालत भारतीय टीम मुकाबले में वापसी कर पाई।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला के तीसरे दिन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अपना पहला अर्धशतक जमाने के बाद ध्रुव सेल्यूट कर रहे हैं। दरअसल क्रिकेटर ध्रुव जुरैल के पिता कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे हैं और अपने पिता को सम्मान देने के लिए ही वो सैन्य कर्मी की तरह सेल्यूट करते दिखे।

भारतीय टीम को चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए 193 रन बनाने हैं और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना दिए हैं। अगर भारतीय टीम में मुकाबला जीतती है तो उसका श्रेय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव को जरूर जाएगा जिन्होंने अपने दूसरे टेस्ट मैच में जिस संयम के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की वो तरीफ के योग्य है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में धोनी का रिप्लेसमेंट भी कह दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top