Uttarakhand News

डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में फ्री में मिलेगा इंसुलिन

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुविधाओं के लिहाज से एक कदम आगे लेकर जाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Health minister Dr. Dhan Singh Rawat) ने डायबिटीज (मधुमेह) रोगियों के लिए फ्री इंसुलिन इंजेक्शन देने की घोषणा कर दी है। जी हां, अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में इंसुलिन (Free insulin in government hospitals) दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के जमाने में मनुष्यों में सबसे आम बीमारी मधुमेह (diabetes) ही है। उम्र के साथ अधिकतर ये बीमारी इंसान को लग जाती है। जिसके बाद कई सारी पाबंदियों के बीच जीवन गुजारना होता है। डायबिटीज मरीजों को एक तय अंतराल के आधार पर इंसुलिन का इंजेक्शन (Insulin injection) भी लेना होता है।

अब बाजार से ये इंजेक्शन लेने के लिए जेब तो ढीली होती ही है। इसी वजह से प्रदेश सरकार (Uttarakhand government decision) ने उक्त फैसला लिया है। बता दें कि बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम (Program) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह घोषणा की है।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज के साथ फ्री दवाई (Free treatment & free medicines) दी जा रही हैं। डायलिसिस मरीजों (Dialysis patients) को अस्पताल लाने और घर पहुंचाने की व्यवस्था सरकार ने की है। निशुल्क जांच योजना के तहत 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचों (free pathology tests) की निशुल्क सुविधा शुरू की गई है। अब इसी कड़ी में मधुमेह के रोगियों के लिए व्यवस्था की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मधुमेह रोगियों को इंसुलिन इंजेक्शन भी मुफ्त में दिए जाएंगे। इस लिहाज से अब रोगियों को इन्हें बाजार से खरीदने के जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा मंत्री रावत ने एचआईवी संक्रमण (HIV) से बताव के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में एक लाख लोगों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन (Free Operation) कर चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top