Nainital-Haldwani News

इस बार IPL में खेलेंगे हल्द्वानी के दीक्षांशु और आर्यन ? निलामी लिस्ट में आया नाम

Ad

हल्द्वानी: शहरवासियों के लिए गर्व की बात है कि यहां के बच्चे और युवा लगातार हल्द्वानी का नाम आगे लेकर जाते हैं। एक और गोरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी और आर्यन जुयाल का नाम आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हो गया है। आगामी सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए टीमें दीक्षांशु और आर्यन के लिए भी बोली लगा सकती है। बता दें कि दीक्षांशु पिछले सीजन मुंबई इंडियन्स के साथ बतौर सपोर्ट खिलाड़ी जुड़े थे तो वहीं आर्यन ने भी मुंबई के लिए ट्रायल दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। इस बार का ऑक्शन काफी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि काफी बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में आ रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी के रहने वाले दोनों ही खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में हो इसके लिए फैंस उत्साहित हैं।

दीक्षांशु नेगी ने बीते कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2019 में उन्होंने अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में उत्तराखंड के लिए सबसे ज्यादा 450 रन बनाए थे। इस सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी के पांच मैचों में दीक्षांशु नेगी ने 2 अर्धशतक जमाए थे। टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का फल दीक्षांशु को रणजी टीम की उपकप्तानी के रूप में मिला था। हालांकि बाद में कोरोना के चलते रणजी ट्रॉफी आगे शिफ्ट हो गई।

दूसरी ओर युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल साल 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य थे जिसने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में विश्वकप अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने वाले आर्यन रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे में शतक जड़ चुके हैं। वह साल 2018 में भारतीय अंडर-19 वनडे टीम के कप्तान भी रहे थे। उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 3-2 से वनडे सीरीज में हराया था। आर्यन जुयाल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आर्यन की प्रतिभा को लेकर उन्मुक्त चंद सोशल मीडिया पर अपनी दिवानगी भी जाहिर कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top