Sports News

रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने दिखाया ऑल राउंड खेल, मिला मैन ऑफ द मैच

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के बाद हल्द्वानी के लिए अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड टीम ने साल 2018 में रणजी मुकाबला जीतने के बाद अब 2022 में सीजन का पहला ही मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच अवार्ड हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी को मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड टीम ने रणजी सीजन का पहला मुकाबला त्रिवेंद्रम में सर्विसेज के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम को 09 विकेट से जीत मिली। इस मैच में अच्छे ऑल राउंड खेल के लिए दिक्षांशु नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरतलब है कि दीक्षांशु नेगी ने पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट झटके। साथ ही दीक्षांशु ने पहली पारी में बल्लेबाजी से भी अहम 68 रनों की पारी खेली थी। जिसकी वजह से टीम को सर्विसेज के खिलाफ बढ़त मिली थी।

बता दें कि उत्तराखंड ने उससे पहले अपना आखिरी रणजी मुकाबला 2018-19 सीजन में जीता था। इसके बाद टीम ने 2019-20 सीजन में 09 मैच खेले। जिनमें से टीम को 07 मैचों में हार मिली जबकि 02 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। गौरतलब है कि उस सीजन में भी दीक्षांशु नेगी ने पहले मैच में फिफ्टी मारी थी। अब एक बार दीक्षांशु ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को मैच जिताकर अच्छी शुरुआत दिलाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top