Almora News

फिल्म की शूटिंग से पहले डिंपल कपाड़िया ने लिया जागेश्वर धाम में आशीर्वाद

फिल्म की शूटिंग से पहले डिंपल कपाड़िया ने लिया जागेश्वर धाम में आशीर्वाद
Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि में देवों का वास होता है। अल्मोड़ा की वादियों में बाबा जागनाथ का मंदिर भी आस्था का एक बड़ा स्थल है। दूर दराज से नामी ग्रामी लोग व सेलेब्रिटी यहां दर्शन के लिए आते हैं। किसी भी शुभ काम को शुरु करने से पहले लोग बाबा का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। शूटिंग के सिलसिले में कुमाऊं पहूंची मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा की।

ADVERTISEMENTS Ad

डिंपल कपाड़िया को उनकी 70 के दशक की एक मशहूर फिल्म बॉबी के बाद से ही बॉबी गर्ल के नाम से पहचाना जाता है। मशहूर अभिनेता राज कपूर की खोज डिंपल कपाड़िया ने अपने करियर में खूब हिट फिल्में दी। स्व. राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया इन दिनों कुमाऊं की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं।

इसी दौरान डिंपल जागेश्वर धाम भी पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानीखेत में एक शूटिंग के सिलसिले में डिंपल कुमाऊं आईं हैं। ऐसे में शुभ कार्य को शुरू करने से पहले उन्होंने बाबा जागनाथ के दर्शन करना उचित समझा। बुधवार को उन्होंने पूजा अर्चना भी की और साथ ही देवाधिदेव के दरबार में मत्था टेका। पंडिताचार्य निर्मल भट्ट के अनुसार डिंपल के साथ उनके दो पारिवारिक सदस्य भी थे।

गौरतलब है कि इससे पहले डिंपल करीब दो दशक पहले मंदिर पहुंची थीं। ये तब की बात है जब 1998 में बॉर्डर फिल्म की शूटिंग चल रही थी। तब डिंपल ने पहली बार जागनाथ नगरी पहुंच कर दर्शन किए थे। दो दशक बाद एक बार फिर आध्यात्मिक स्थल और बाबा के प्रति डिंपल की भक्ति उन्हें यहां ले आई।

पंडिताचार्य निर्मल भट्ट ने इस दौरान अभिनेत्री को जागेश्वरधाम का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व बताया। डिंपल ने कहा कि यहां अध्यात्म की सुखद अनुभूति हो रही है। बता दें कि उनके अलावा बालिका वधू की सांची, स्वराग्नि की काव्या, कुछ रंग प्यार के धारावाहिक में नताशा की भूमिका निभा चुकी अदाकारा रूप दुर्गापाल ने भी जागेश्वरधाम में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top