Nainital-Haldwani News

लालकुआं हल्द्वानी: पकड़ा गया पति,पत्नी मायके गई तो दूसरी महिला को घर ले आया

Ad

हल्द्वानी: जिले में पति-पत्नी और वो का नया मामला सामने आया है। पत्नी के मायके जाने के बाद पति रिश्ते की भांजी को घर लेकर आ गया। पत्नी मायके से घर लौटी तो उसे घर में युवती नजर आई तो विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद घर पर हंगामा हुआ तो पड़ोसियों की भीड़ लग गई। इसके बाद वह भी पति की हरकत का विरोध करने लगे और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ गया कि गांववाले कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। कोतवाल ने आश्वसन दिया तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र की रहने वाली महिला मायके गई हुई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद उसका पति अपने घर रिश्ते की कथित भांजी को घर लेकर आ गया। जब पत्नी मायके से लौटी तो घर में दूसरी महिला को देख गुस्से से लाल हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने दोनों के रिश्तों पर भी सवाल उठाया और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण और उसकी कथित भांजी को कोतवाली ले आई। विरोध करते हुए गांव की महिलाएं भी कोतवाली पहुंची और धरने पर बैठ गई। कोतवाल संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद महिलाएं गांव लौट गईं। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक्शन लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top