Nainital-Haldwani News

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कालाढूंगी के पत्रकारों को बांटी कोरोना किट

Ad

हल्द्वानी: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कालाढूंगी पहुंचकर मीडिया कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना किट दी।शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट ने कालाढूंगी पहुंचे। उन्होंने नगर इकाई के मीडिया कर्मियों से मुलाकात की व उंनको कोरोना से बचाव के लिए भाप यंत्र, मास्क,सेनेटाइजर, व फेस कवर दिए। वहीं सभी से सतर्कता के साथ पत्रकारिता करने को कहा। उन्होंने कहा कि ये दौर समाज हित के साथ खुद के बचाव का भी है इसलिए अपना भी बचाव करें।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वक्त खबरों के लिए ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया का प्रयोग करे जरूरी होने पर ही खबरों के लिए स्थानों पर ही जाए।इस दौरान उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा पत्रकारों के हित के लिए किए जा रहे कार्यो को गिनाया। इस दौरन नगर इकाई ने प्रथम बार कालाढूंगी पहुचने पर जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रकाश नैनवाल, महमूद हसन बंजारा, शाकिर हुसैन, शेर अफगन, गोपाल बीस्ट,भगवान मेहरा,मुस्तजर फारूकी,शंकर पाण्डे, राज नेगी,हिमांशु अनेजा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top