Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शुरू होगा क्रिकेट का महा मुकाबला, कई रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी भी मैदान पर उतरेंगे

Ad

हल्द्वानी: जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2023 के लिये सीनियर जिला लीग का आयोजन 3 अप्रैल से हो रहा है। इसके अलावा अंडर-16 जिला लीग का आयोजन 4 अप्रैल से हल्द्वानी /गौलापार के 4 मैदानों में आयोजित की जायेगी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया की जिले के सभी क्लब जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन जिले में कराया है,वे अपने सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एसोसिएशन के कार्यालय में करवा लें जिससे जल्द सभी टीमो के मैचों की तिथि की घोषणा की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला लीग में नैनीताल जिले के सभी पंजीकृत क्लब के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे।किसी भी अन्य जानकारी के लिये जिले के ऑपरेशन मैनेजर नरेंद अधिकारी से एसोसिएशन के कार्यालय तिकोनिया हल्द्वानी में मिल सकते है या फोन नम्बर पर 9410374130 पर जानकरी प्राप्त कर सकते है।

क्रिकेट लीग को लेकर क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं और तैयारी जोरो से चल रही है। हल्द्वानी में आयोजित होने वाली इस लीग में कई रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी भी खेलते हैं जो युवा खिलाड़ियों को काफी अनुभव देते हैं। पिछले कुछ सालों में हल्द्वानी के कई युवाओं ने घरेलू क्रिकेट यानी बीसीसीआई बोर्ड ट्रॉफी में शिरकत की है। देखना दिलचस्प होगा कि इस साल हल्द्वानी में हो रही जिला लीग किस खिलाड़ी के करियर को संजीवनी प्रदान करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top