Uttarakhand News

उत्तराखंड भाजपा ने 19 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, दो महिलाओं को भी मिली कमान

Ad

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने 19 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है । पौड़ी और रानीखेत में भाजपा ने कमान महिलाओं को दी है। वहीं नैनीताल में प्रताप बिष्ट को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। लंबे वक्त से भाजपा द्वारा नई टीम उतारने की बात कही जा रही थी और रविवार देर शाम जिले के नए कप्तानों की सूची जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2023 में निकाय चुनाव और साल 2024 में लोकसभा चुनाव सभी नए जिलाध्यक्षों के लिए परीक्षा होगी। इन चुनावों में सफल होने वाले का कद पार्टी में बढ़ेगा। भाजपा में किसी भी कार्यकर्ताओं को कब कौन सी जिम्मेदारी मिल जाए ये किसी को नहीं पता लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने वाले को ईनाम जरूर मिलता है ये किसी से नहीं छिपा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top