Uttarakhand News

हल्द्वानी से चलने वाली बसों का डायवर्जन प्लान जारी, जाम से नहीं होगा आपका सिर दर्द

उत्तराखंड रोडवेज बसों की इनकम बढ़ाएंगे ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवारियां भरने में करेंगे मदद
Ad

हल्द्वानी: शहर के रोडवेज स्टेशन से वाहनों के आने जाने के कारण लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम एवं केमू प्रबंधन के साथ पुलिस द्वारा गोष्टी की गई उक्त गोष्ठी में ए आर एम परिवहन निगम उत्तराखंड सुरेंद्र सिंह व रवि शेखर कापड़ी वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी एवं हिम्मत सिंह नयाल प्रबंधक केमू हल्द्वानी, व इंटरसिटी बस सर्विस प्रबंधन के साथ शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी प्रकाश मेहरा यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल की उपस्थिति में वाहनों के सुचारू आवागमन हेतु निम्न व्यवस्थाएं की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

1- परिवहन निगम की बसें स्टेशन के अंदर नैनीताल मुख्य मार्ग से प्रवेश करेंगे एवं बसों की
निकासी पर्वतीय मार्ग एवं रामपुर रोड के लिए वर्कशाप लाइन होते हुए वाया तिकोनिया से होगी।
2- चोरगलिया ,सितारगंज ,बरेली, लखनऊ को जाने वाली बसें गोला बाईपास रोड से निकलेंगे।
3- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से किसी भी बस की निकासी नैनीताल मुख्य मार्ग पर नहीं होगी
4- इंटरसिटी बस रोडवेज स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी नहीं होगी इसके स्थान पर उक्त बसें नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित ट्रांसफार्मर के आगे 2 बसें रुद्रपुर व किच्छा हेतु खड़ी होंगी।
5- केमू की बसें पूर्व निर्धारित स्थल पर ही खड़ी होकर सवारी भरेंगे।
6- रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल रोड तथा पूर्वी रोडवेज तिराहे से बसों के अतिरिक्त अन्य समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
7- परिवहन निगम की बसें इंटरसिटी बस व केमू की बसें उक्त प्लान के तहत निर्धारित किए गए स्थानों से संचालित होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top