Sports News

हल्द्वानी के दिव्यम रावत ने कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए जड़ा लगातार दूसरा शतक

कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए हल्द्वानी के दिव्यम रावत ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
Ad

हल्द्वानी: बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी में हल्द्वानी के दिव्यम रावत ने उत्तराखंड टीम के लिए लगातार दूसरा शतक ठोक दिया है। बता दें कि दिव्यम ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। इस सीजन में पहली बार उत्तराखंड की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजों ने 200 रनों की साझेदारी की।

ADVERTISEMENTS Ad

दिव्यम ने इससे पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ भी शतक लगाया था। तब उन्होंने 131 रनों की पारी खेली थी। हैदराबाद के खिलाफ दिव्यम का वह शतक उनके घरेलू क्रिकेट करियर का पहला शतक था। इसके बाद अगले ही हफ्ते उन्होंने बिहार के खिलाफ शतक जमाया।

अपनो कोच के साथ दिव्यम रावत (File Photo)

सलामी बल्लेबाज पूर्वांश ध्रुव ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। दिव्यम रावत के कोच सुंदर सिंह कपकोटी ने उनकी पारी पर खुशी व्यक्त की। उनका मानना है कि दिव्यम ऐसा ही खेलता रहा तो उसे कामयाबी जरूर मिलेगी। बता दें कि दिव्यम रावत साल 2018 में उत्तराखंड अंडर-16 टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top