Nainital-Haldwani News

वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाई गई दिवाली

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने क्राफ्ट कार्य कर रॉकेट, अनार, फूलों की माला बनाई । प्राइमरी के बच्चों ने दिए, लैंप ,पूजा की थाली बनाकर विद्यालय को सजाया एवं सीनियर वर्ग के बच्चों ने रंगोली, एर्पण, मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान , रमन सदन व अशोका सदन ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान शिवाजी सदन ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान व शिवाजी सदन द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान रमन सदन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाॅ विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डाॅ भावना बवाड़ी , विद्यालय के एचओडी विरेंद्र रावत, मंजू थापा समेत आदि ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top