Uttarakhand News

उत्तरकाशी के डीएम ने बेघरो मदद कर पेश की मिसाल

Ad

उत्तरकाशी:देवभूमि को विकास की पटरी और वहां इंसानियत का उदाहरण देते हुए कई जिलाधिकारी सामने आए है। अपने जिले को अपने ही तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कोई डीएम अवैध कारोबारियों पर लगाम कस रहा है तो कोई छात्रों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलने के प्रयास कर रहा है। इस लिस्ट में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान भी जुड़ गए है। कुछ दिन पहले ही श्रीमती चौहान ने स्कूल के छात्रों को निशुल्क परीक्षा तैयारी कराने का वादा किया था। अब डॉ. आशीष चौहान ने भी कुछ ऐसा ही काम किया है।
उत्तरकाशी में तैनात डा. चौहान ने सर्दी के मौसम के देखते हुए निर्धन लोगों को कंबल दान किए। बहुत कम ही देखा जाता है कि कोई अधिकारी अपने को ठंठ देकर दूसरो को गर्म का अहसास करने की कोशिश करें। डीएम आशीष चौहान ने बेघरों को कंबल दिए जो ठंड से बचने के लिए दुकान की आड में अपने दिन गूजारते है।डीएम की इस कार्यशैली ने लोगों को गरीबो के प्रति सहायता भाव दिखाने के लिए प्रेरित किया है।उत्तरकाशी नगर के बेघरों को कंबल वितरित किए और देर रात सेल्टर हाऊस मुहैय्या करवाया।
ये खबर जैसे ही सामने आई वायरल हो गई। उत्तराखण्ड  के लोगों ने डीएम आशीष चौहान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले। लोगों ने कहा कि चौहान जी जैसा केवल देवभूमि के लोगों को ही मिल सकता है।
लोगों कहा कि देश के अन्य अधिकारियों को भी डीएम चौहान से उदाहरण लेना चाहिए। डीएम चौहान जैसे लोगों के वजह से हमारा देश और समाज सकारात्मक दिशा की ओर जा रहा है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top