Uttarakhand News

हरिद्वार: चंडी चौदस मेला , वीडियो जारी कर डीएम रावत ने किया छुट्टी का ऐलान

Ad

हरिद्वार: धर्मनगरी में  साल में एक बार आयोजित होने वाले चंडी चौदस और शाकुंभरी देवी का मेला कल लगने वाला है। इसकों लेकर सारी तैयारियां हो गई है। इस दिन शाकुंभरी देवी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है। मेले में देश ही नहीं विदेशों से भी  श्रद्धालु आते है। जो चंडिका और शाकुंभरी देवी के दर्शन करते है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/deepak.rawat.752/videos/10212660372177962/

इस मेले में सभी की आस्था को देखते हुए डीएम दीपक रावत ने पूरे हरिद्वार जिले में 4 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। उन्होंने संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो डाला । जिसमें उन्होंने कहा कि  शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम ने साफ किया कि निजी स्कूल अध्यापकों को भी काम के लिए नहीं बुला सकता है। अगर कोई आदेश का पालन नही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top