Nainital-Haldwani News

नैनीताल में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, हल्के लक्षण वालों को किया जाएगा होम आइसोलेट

नैनीताल जिले में शुरू हुई कोविड की तीसरी लहर की तैयारी,बच्चों के लिए DM ने बनाया प्लान
Ad

हल्द्वानी- कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड 19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पांच सूत्री रणनीति, जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण तथा सामाजिक दूरी (एप्रोप्रियेट) का अनुपालन हेतु सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

DM गर्ब्याल ने कोविड से बचाव हेतु आमजनमानस को सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क पहनना एवं हाथों को सेनिटाइज करने के प्रति लोगों को जागरूक रहने को कहा है।स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में कोविड 19 टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने को कहा।स्वास्थ्य विभाग मो चिकित्सालयों में कोविड 19 रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेटिंलेटर, आई.सी.यू. बेड एवं आक्सीजन के साथ ही चिकित्सालयों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा है कि दैनिक रूप से राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कोविड 19 संक्रमित भर्ती रोगियों की सूचना प्राप्त कर एवं रोगिंयो के स्वास्थ्य दशा की निरन्तर निगरानी की जाए एवं रोगियों को ससमय पूर्ण उपचार दिया जाए।उन्होंने कहा हल्के लक्षण वाले कोविड 19 संक्रमित रोगियों को होम आईसोलेशन में ही उपचार प्रदान करने के साथ ही ऐसे रोगियों को गम्भीर लक्षण होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित चिकित्सालय में उपचार हेतु संदर्भित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 जांच हेतु आई.सी.एम.आर. भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ ही जनपद में कोविड 19 सैम्पलिंग आर.टी.पी.सी.आर. की जांच को बढ़ाई जाए तथा चिकित्सालयों में आने वाले रोगियों की कोविड 19 संक्रमित सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आई.डी.एस.पी. पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड 19 अथवा फीवर केस कल्स्टरिंग मिलती है तो वहां शीघ्र जांच की सुविधा हो साथ ही निरोधात्मक की कार्यवाही भी की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top