Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वालों के लिए खबर, एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा मोटर मार्ग

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम अमृतपुर – जमरानी मोटर मार्ग पिछले आपदा के समय बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मोटर मार्ग का एक हिस्सा नदी में समा गया, जिसकी वजह से बड़े वाहनों व छोटे वाहनों के लिए यह मार्ग बंद है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश के बाद निर्माण खंड जमरानी बांध की डिवीजन सड़क खुलवाने के लिए कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 18 अगस्त को अमृतपुर जमरानी मार्ग बरसात के कारण बंद हुआ था, जिस पर अब तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण खंड द्वारा 125 लाख का स्टीमेट बनाया गया है जिसमें गौला नदी से 17 मीटर ऊंची दीवार बनाई जानी है। इसकी 36 मीटर चौड़ाई में कार्य किया जाना है। इस 36 मीटर के पैच में 12 मीटर के पैच को रिपेयर करके ट्रैफिक का मूवमेंट सुचारु किया जा सकता है।

वर्तमान में वहां दुपहिया वाहनों के लिए ही आवाजाही है इस पैच वर्क के बाद एक सप्ताह बाद से हल्के चौपहिया वाहन भी गुजर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का कार्य सुचारू कर दिया जाएगा। जिसके पश्चात जल्द ही नदी से नीचे दीवार का काम भी प्रारंभ कर सड़क को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top