Nainital-Haldwani News

डीएम ने दिया नैनीताल भवाली राजमार्ग पर अपडेट, इन्हें मिलेगी एंट्री लेकिन…

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले सामने आए। इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी थे जो कोर्ट में चल रहे हैं। इसके अलावा कुछ समस्याओं का समाधान डीएम ने जनता दरबार में ही निकाला। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नैनीताल भवाली राजमार्ग पर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है लेकिन बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है ऐसे में जनता से अपील की गई है कि वह हाइडल गेट या आईटीआई मार्ग का उपयोग करें। इसके अलावा हल्द्वानी के रक्सिया नाले के उफान पर होने की वजह से जगह भूस्खलन हो रहा है और जिससे कई मकान खतरे की जद पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि SDM ने निरीक्षण किया है और नुकसान को रोकने के लिए एस्टिमेट तैयार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top