Uttarakhand News

जिले के 100 से अधिक स्कूलों का होगा कायापलट, डीएम ने जारी किए 1.59 करोड़ रुपए

Ad

नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्य आपदा मोचन निधि से 13 विभागों के 498 स्वीकृत कार्यों के लिए 994.349 लाख रुपए धनराशि जारी की है। जिलाधिकारी ने जिले के 116 विद्यालयों की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपए का बजट जारी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालयों की दशा सुधारने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय से बच्चे की शिक्षा की नींव मजबूत होती है। इसलिए विद्यालय को सुदृढ करना अति आवश्यक है। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने जिले के 13 विभागों में 498 कार्यों के लिए 9 करोड़ 94 लाख की धनराशि जारी की है। ।

उन्होंने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूरी हल्द्वानी को 20 लाख, प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग हल्द्वानी को 8 लाख 30 हजार, प्रान्तीय खण्ड लो0नि0वि0 नैनीताल को 09 लाख 97 हजार, सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार, सिंचाई खण्ड, नैनीताल को 02 करोड़ 29 लाख 13 हजार, सिंचाई खण्ड, रामनगर को 87 लाख 25 हजार, लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल को 23 लाख, पी0एम0जी0एस0वाई0 ज्योलीकोट को 01 करोड़ 36 लाख 98 हजार, पी0एम0जी0एस0वाई0 काठगोदाम को 43 लाख 95 हजार, पी0एम0जी0एस0वाई0 हल्द्वानी को 14 लाख 82 हजार, निर्माण खण्ड, लो0नि0वि0 नैनीताल को 06 लाख 90 हजार तथा उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल को 37 लाख 17 हजार की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि मद से जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top