Almora News

मौसम अलर्ट के बीच जिलाधिकारी का आदेश, कुछ स्कूल रहेंगे बंद और कुछ खुले रहेंगे

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा जारी मौसम अलर्ट के बाद डीएम वंदना ने आदेश जारी किया है कि बृहस्पतिवार 15 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय व अशासकीय व निजी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी को इस आदेश कड़ाई से पालन करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए है। शिक्षक और कर्मचारी अपने विद्यालय पर बने रहेंगे। आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खुले रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top