Champawat News

कुमाऊं में दो दिन से नहीं रुकी बारिश, डीएम ने जारी किया स्कूलों में छुट्टी का आदेश

Ad

चंपावत: बारिश शुक्रवार की रात से नहीं रुकी है। ऐसे में अब खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय,अशासकीय विद्यालया में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,चम्पावत को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top