Dehradun News

उत्तराखंड: DM आर राजेश कुमार ने इलेक्ट्रिक बस में किया सफर, सवारियों के लिए छोड़ी सीट

उत्तराखंड: DM आर राजेश कुमार ने इलेक्ट्रिक बस में किया सफर, सवारियों के लिए छोड़ी सीट
Ad

देहरादून: अधिकारियों जैसे जिलाधिकारी से जनता की दूरी हमेशा बनी रहती है। कुछ मौकों पर ही जनता सीधे तरह से इनसे रूबरू हो पाती है। मगर देहरादून के डीएम के साथ ऐसा नहीं है। बीते दिन ही डॉ. आर राजेश कुमार ने इलेक्ट्रिक बस में बैठकर शहर का जायजा लिया। टिकट लेने के बाद भी जगह ना होने पर उन्होंने सवारियों के लिए सीट छोड़ दी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बुधवार को शहर भ्रमण पर निकले देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अलग ही अंदाज दिखाया। वह कार की बजाय स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस के जरिए शहर का जायजा लेने निकले। उन्होंने अपना और साथ वालों का टिकट खरीदा। साथ ही सवारियों से बातचीत भी की। बस के अनुभव को लेकर यात्रियों से फीडबैक और सुझाव लिए।

जिलाधिकारी आईएसबीटी से बस में सवार हुए और सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक होते हुए तहसील चौक तक पहुंचे। हालांकि डीएम का कार्यक्रम राजपुर तक जाने का था मगर बाद में वे तहसील चौक पर ही उतर गए। बस में सवारियां भर गई तो उन्होंने अपनी सीट भी यात्रियों के लिए छोड़ दी और खड़े हो गए।

यात्रियों ने भी जिलाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा को बेहतर बताया और जिले में अन्य रूट पर भी बस सेवाएं प्रांरभ करने का सुझाव दिया। डीएम राजेश कुमार ने टिकट बनाने हेतु मैन्यूअल व्यवस्था के साथ ऑनलाइन व्यवस्था बनाने और एनाउंसमेंट सिस्टम को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। 

कोरोना संक्रमण के दौर और भारत सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स के मद्देनजर डीएम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस में सुनिश्चित किया जाए कि सभी यात्री मास्क लगाने समेत सभी नियमों की पालना करें। इसके अलावा बस में राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किए जाने के भी निर्देश दिए। 

इस दौरान डीएम ने बस में महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने की बात के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों को डबल डेकर के रूप में उतारने और यात्रा सुगम बनाने के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आईटी पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से कंट्रोल किए जा रहे आईएसबीटी में ट्रैफिक सिग्नल और स्मार्ट सिटी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी देखे।

साथ ही पैदल यात्रा करने वालों की सुविधा का ध्यान रखे जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के पदाधिकारी मौजूद रहे। सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्मार्ट सिटी की कार्य योजना और उसके तहत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top