Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन,डीएम सविन बंसल ने पूरे जिले में संचालन पर लगाया बैन

Ad

नैनीताल: जिले के नगरों, आबादी क्षेत्रों में फाइबर केबल, सीवर लाइन, पेयजल, विद्युत लाईन बिछाने हेतु सड़क कटिंग कार्य में जेसीबी का प्रयोग पूर्ण प्रतिबंधित होगा। सड़क कटिंग कार्य मैनवल से ही किया जायेगा। जेसीबी से कटिंग कार्य करते हुए पाये जाने पर एफआईआर दर्ज होगी। डीएम सविन बंसल ने जिला सभागार में जनपद स्तरीय रोड कटिंग समिति के बैठक लेते हुए दिये। उन्होंने कहा कि सड़क कटिंग में जेसीबी का प्रयोग कतई नहीं किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क कटिंग दौरान सरकारी विभागीय परिसम्पत्ति जैसे पेयजल, विद्युत, सीवर व दूरसंचार की लाईनों को नुकसान पहुंचाने पर भी सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। हल्द्वानी रामपुर रोड आनन्दपुर पाण्डे नवाड़ में केबल बिछाने कार्य दौरान पाइप लाइन तोड़ने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बंसल ने उपजिलधिकारी व अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान को जाॅच कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के लिखाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जनपद स्तरीय रोड कटिंग समिति के अनुमति लिये बिना सड़क कटिंग कर कार्य प्रारम्भ करने पर आर्थिक दण्ड लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये साथ ही नक्शा, कार्ययोजना व रोड कटिंग शुल्क तुरन्त जमा करने के निर्देश दिये। ऐयरटेल टेलीसोनिक नेटवर्क व विद्युत विभाग को सेन्टपाॅल के पास हल्द्वानी में केबल बिछाने हेतु सभी कार्यवाही पूर्ण करने व धनराशि जमा करने पर स्वीकृति दी गई।

इसी तरह जलसंस्थान को दो कार्यो के लिए पूर्ण कार्यवाही करने तथा धनराशि जमा करने पर कार्य करने की स्वीकृति दी गई व चार कार्यो का वर्कप्लान व धनराशि जमा करने पर स्वीकृति दे दी जायेगाी। वोडाफोन आईडिया द्वारा सरिता बिहार हल्द्वानी ओएफसी केबल बिछाने हेतु स्वीकृति चाही गई जिस पर जिलाधिकारी ने विस्तृत कार्ययोजना, लेबर शेड्यूल व नक्शा जमा करने के निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top