Dehradun News

लोकसभा चुनाव से पहले डॉक्टरों ने पूर्व सीएम हरीश रावत को दे डाली अहम सलाह

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में सबसे चर्चित चेहरों में से एक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले सभी राजनीतिक दल प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में हरीश रावत की सक्रियता भी खूब देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में कांग्रेस की देहरादून में पैदल यात्रा के दौरान भी हरीश रावत की तबीयत खराब हुई थी। इस बार विगत दिन जब वह सड़क मार्ग से दून से डोईवाला जा रहे थे तो लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उन्होंने घबराहट की बात कह कर हाथ पैरों में दर्द होने का जिक्र किया।

शिकायत करने के बाद उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी जांच की बता दें कि जांच रिपोर्ट फिलहाल नॉर्मल आई है। फिलहाल चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत अभी सामान्य है। मगर उन्हें आराम करने की सख्त जरूरत है। देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह को कितनी गंभीरता से लेते हैं यह जानते हुए कि लोकसभा चुनावों का समय नजदीक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top