Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अब घर-घर डॉक्टर करेंगे होम आइसोलेशन में रहे मरीजों की जांच

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नैनीताल जिले में शनिवार को 719 कोरोनावायरस के मामले सामने आए 5 दिनों में यह संख्या 25 सौ से पार हो चुकी है। वहीं इस महीने कोरोनावायरस की वजह से 3 मरीजों की मौत हुई है और दिसंबर में यह आंकड़ा दो था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वक्त नैनीताल जिले में करीब 2021 से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में है। हल्द्वानी में भी कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद जिला प्रशासन लगातार नए फैसले कर रहा है। इसी के तहत प्रशासन ने डॉक्टर फॉर यू संस्था के साथ एएमयू साइन किया है जो घर-घर जाकर आइसोलेशन में रह रहे कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की जांच करेंगे। यह टीम 1 हफ्ते के भीतर अपना काम शुरू कर देगी।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 95 प्रतिशत मरीज घरों में ही आइसोलेशन में है। कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन ने डॉक्टर फॉर यू संस्था के साथ एएमयू साइन किया है। पहले चरण में संस्था डीएम कार्यालय के 20 किलोमीटर के दायरे में काम करेगी।

इसका कंट्रोल रूम डीएम कार्यालय में बनाया जा रहा है। संस्था के डॉक्टर उन सभी घरों में जाएंगे जहां कोविड-19 आइसोलेट हुए हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम कैंप कार्यालय में दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर सरकारी एंबुलेंस से मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा जहां उन्हें उचित इलाज मिलेगा। डीएम ने यह भी बताया कि दूसरे चरण में यह संस्था सभी विधानसभा क्षेत्र में काम करेगी और घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top