Uttarakhand News

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की खास तैयारी, डोली में बैठकर वोट डालने जाएंगी गर्भवती महिलाएं

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की खास तैयारी, डोली में बैठकर वोट डालने जाएंगी गर्भवती महिलाएं
Ad

देहरादून: चुनावों का माहौल है तो तैयारियां भी उसी लेवल पर हो रही हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand vidhansabha elections) के लिए निर्वाचन आयोग अपनी तरफ से किसी भी तरह की कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। इस बार के चुनावों में निर्वाचन कार्यालय की ओर से कुछ खास सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन खास सुविधाओं या कहें व्यवस्थाओं में सबसे स्पेशल डोली व्यवस्था है। दरअसल, आगामी चुनावों में जरूरतमंदों तथा गर्भवती महिलाओं (pregnant ladies) के लिए डोली प्लान बनाया गया है। इन्हें वोट डालने आने में कोई दिक्कत ना हो, इसलिए डोलियों की व्यवस्था की जाएगी। डोलियों की मदद से हर किसी को मतदान करने में आसानी होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जानकारी दी और बताया कि इस बार चुनावों में पहाड़ों में नि:शक्तजनों तथा गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए डोली (Doli planning) का प्रयोग भी किया जाएगा। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, चिन्ह्ति दिव्यांगों, कोविड प्रभावितों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोरोना के विरुद्ध हथियार के तौर पर मास्क, सैनिटाइजर (sanitizer), हैंड ग्लव्स और दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि को सेलेक्ट किया गया है। जिन्हें सभी बूथों पर रखा जाएगा। बता दें कि कोरोना ग्रसित लोग मतदान के लास्ट टाइम में बूथ (booth) पर आकर वोट डाल सकेंगे। उन्हें पीपीई किट (PPE kit) आदि सारे नियमों को मानना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top