Nainital-Haldwani News

DPS लामाचौड़ के छात्रों ने दिया ग्रीन दिवाली का संदेश

Ad

हल्द्वानी: डी पी एस हल्द्वानी लामाचौड़ में दिवाली से पूर्व ग्रीन दिवाली, सुरक्षित दिवाली, पर्यावरण अनुकूल दिवाली के संदेश को प्रसारित करते हुए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रियाकलाप प्रभारी शिक्षिका रूचि जोशी एवं सोनम श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थीयों को बहुत ही रुचिपूर्वक भाग लेने हेतु अभिप्रेरित किया गया।विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने आत्मविश्वास एवं क्रियात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। डी पी एस विद्यालय समय-समय पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास को सकारात्मक दिशा मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top