Nainital-Haldwani News

DPS लामाचौड़ में नन्हें छात्रों की अद्भूत रामलीला, मनाया गया दशहरा पर्व

Ad

हल्द्वानी: शहर में दशहरा पर्व की तैयारी जोरों से चल रही है। इसी क्रम में विद्यालय में कई प्रकार के समारोह का आयोजन किया जा रहा है। डी.पी.एस लामाचौड़ हल्द्वानी में मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया गया। इस मौके स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने जाने की कैसे असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय आदि रूपों में दशहरा पर्व भारत देश में मनाया जाता है। रोजी कोरंगा और भूमि भगत ने मंच संचालन किया। प्राथमिक स्तर की छात्राओं द्वारा माँ दुर्गा एवं उनके नवों रूपों की सुंदर -हजयाँकी प्रस्तुत की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा राम कथा का सुंदर मनोहारी वर्णन कर सच्चाई का संदेश प्रसारित किया गया। षक्ति प्रतीक माँ दुर्गा, मर्यादा पुरुशोत्तम श् राम के उद्घोश वाक्यों-ंउचय ‘‘जय माँ शोरों वाली, बिगड़े बनादे मेरे काम‘‘ एवं ‘‘राम सिया राम, सिया राम जय-ंउचयजय राम‘‘ से अनेक सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा श्री राम की जीवन लीलाओं को साकार रूप देते हुए रामलीला नाटक का मनोहारी मंचन किया गया। नवरात्र के प्रथम दिवस से ही विद्यार्थियों द्वारा नवरात्र पर्व के महात्म्य, शिक्षा एवं जीवनोपयोगी संदेषों को षक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा के नौ रूपों के माध्यम से उद्घाटित एवं उद्भाशित भी किया जाता रहा।


अनेक शिक्षकों द्वारा नवरात्र एवं दशहरा पर्व के महत्व एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में निदेषक महोदय ने समस्त विद्यालय परिवार को नवरात्र एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की और सत्य,
धर्म एवं न्याय की राह पर चलने का संदेष भी प्रसारित किया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top