Nainital-Haldwani News

हाईस्कूल CBSE रिजल्ट: डीपीएस लामाचौड़ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: सीबीएसई हाईस्कूल के नतीजों में डीपीएस लामाचौड़ के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। 99 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षाएं दी थी जिसमें से 25 प्रतिशत 90 से अधिक प्रतिशत लाने में कामयाब हुए हैं। विद्यालय के मेधावी छात्र मयंक पांडे ने  97% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान  प्राप्त किया। अंशिका वैश ने 96.6% के साथ द्वितीय स्थान व  लाइना पंत ने 95.6 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तनुजा चुफाल ने 95.4% अंक और उदिता बृजवाल ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया । विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने अपने रुचिकर विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि  पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाफल की शुभकामनाएं प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की  कामनाएं व्यक्त कीं। 

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top