Life Style

पत्रिका के जरिए होगा मनोरोग का इलाज,हल्द्वानी मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा की नई मुहिम

Ad

हल्द्वानी मनसा मानसिक क्लीनिक की डॉक्टर नेहा शर्मा अब मनोरोग जागरूकता के लिए क्लीनिकल उपचार और सोशल मीडिया के बाद पत्रिका के जरिए भी लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने इस मुहिम को शुरू करने के लिए मासिक पत्रिका क्षितिज को चुना है। नए साल के मौके पर पत्रिका को लांच भी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पत्रिका में उनका लेख मन का रखें ख्याल स्तंभ के अंतर्गत खुशियों के साथ जीने का नाम है, जिंदगी आवरण कथा के रूप में प्रकाशित हुआ है। इस बारे में डॉ नेहा कहती हैं कि कोरोना वायरस के चलते हजारों लोग मनोरोगों व अवसाद से गुजर रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने नई मुहिम शुरू की है और उन्हें बचाने के लिए वे हर माध्यम से प्रयास कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में लोगों को ऑनलाइन व टेलीफोनिक जरिए मानसिक रोगियों का इलाज किया था। अब वह लेखन के माध्यम से लोगों मानसिक रोगों से संबंधित सुझाव देंगी।

क्षितिज के पार मासिक पत्रिका में भी डॉ. नेहा ने बताया है कि जीवन की चुनौतियों का स्वाभाविक तौर पर सामना करना चाहिए। उनका कहना है कि समय भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे पार नहीं पाया जा सकता।

डॉक्टर नेहा के अनुसार इस पत्रिका में वह लोगों के सवाल भी लेंगी ताकि पढ़ने वालों को इस बारे में पता चले। उन्होंने कहा कि कई स्थानों में इंटरनेट की सेवा नहीं होती है तो वहां पर लोगों को पत्रिका का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top