Uttarakhand News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के कार्यों का निरीक्षण

Ad

Uttarakhand News: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत सीवरेज और ड्रेनेज तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुधर जाएं, सरकार विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है जबकि अधिकारी सरकार को पलीता लगा रहे हैं। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी चंद्रेश यादव को दूरभाष पर कड़े शब्दों में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक गड्ढा भरने, नाली तथा सड़क बनाने का कार्य पूर्ण करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को मंत्री डॉ अग्रवाल पथरीबाग, देहराखास और टीएचडीसी कॉलोनी पहुंचे। यहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंत्री डॉ अग्रवाल के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यहां जगह-जगह सड़क के बीचो बीच बड़े गड्ढे हो रखे हैं जिनमें अक्सर वाहन धंस जाते हैं। साथ ही रात्रिकाल में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने भी स्थानीय लोगों की समस्या को सही पाया। उन्होंने कहा कि जनता के लिए सरकार विकास कार्य करती है, ऐसे में यदि विकास कार्यों से जनता ही असंतुष्ट हो तो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने मौके से ही कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी चंद्रेश यादव को दूरभाष पर कड़े शब्दों में निर्देश दिए। कहा कि जनवरी अंतिम सप्ताह तक गड्ढा भरने, नाली व सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।

इस दौरान यूयूएसडीए अपर निदेशक विनय मिश्रा, निवर्तमान पार्षद आलोक कुमार, मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, गोपालपुरी, संतोष थापा, शंभू भट्ट, अनिल वर्मा, राजेश ठाकुर, सत्येंद्र बिष्ट, सोनू सरदार, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय तिवारी, इंजीनियर एके भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बता दे कि 72.36 करोड की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें 29 कि0मी0 का सीवरेज नेटवर्क बिछाया गया है। क्षेत्र में नालियों का निर्माण तथा सड़क सुधार का कार्य भी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top