Uttarakhand News

उत्तराखंड को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाएगा DRONE! खास है ये नया प्लान…

Ad

देहरादून: विश्व भर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने के बाद भारत में भी सरकारी तंत्र ने सतर्क रुख अपना लिया है। उत्तराखंड राज्य में कोरोना नियमों का पालन एक बार फिर शुरू किया जा चुका है। साथ ही बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक और पहल की गई है। अब ड्रोन की मदद से वैक्सीन एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में वैक्सीन की आपूर्ति के लिए अब दिक्कतें नहीं होंगी। क्योंकि अब इस काम के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। 14 जनवरी को पहले प्रयोग के तौर पर देहरादून से उत्तरकाशी वैक्सीन की एक खेप भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में ड्रोन काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि देहरादून से उत्तरकाशी की सड़क मार्ग से दूरी चिंता का कारण बन सकती है। यह दूरी करीब 150 किलोमीटर की है। ऐसे में यहां पहुंचने में कम से कम 5 से 6 घंटे का वक्त लग सकता है। मगर ड्रोन की मदद से समय कम लगेगा। बताया जा रहा है कि 6 किलो वजन का एक पैकेट 1 घंटे में उत्तरकाशी पहुंच जाएगा। प्रयोग सफल होने के बाद इसका इस्तेमाल अन्य जगहों पर भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top