Health

नकली दवा बनाने वाली फेक्ट्री पर हुई ड्रग विभाग की रेड,लाखो की नकली दवा हुई बरामद…

Ad

ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से
भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर
छापा मारा। जिसमें लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए
चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर की मौजूदगी में मशीन को
सील और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे
सोलन कोर हेल्थकेयर के नाम से बनाई जा रही थी। जब्त की गई लाखों की नकली दवाओं में
एंटीबॉयटेकिक और मल्टी विटामिन आदि की तैयार दवाएं हैं। करीब दस पेटियों में दवाएं
बरामद कर सील कर दी गई है। साथ ही भगवानपुर थाने में ड्रग एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं
में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है। उसके बारे
में जानकारी हासिल की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि दवाएं कहां-कहां सप्लाई
हो रही थी कि कितने समय से यह अवैध कारोबार किया जा रहा था।
टीम में ड्रग विभाग से ड्रग इंस्पेटक्टर हरिद्वार अनिता भारती, देहरादून मुख्यालय के सहायक
ड्रग कंट्रोलर डा. सुधीर कुमार, ड्रग विभाग की एफडीए विजीलेंस से एसआई जगदीश रतूड़ी,
कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एवं एसटीएफ देहरादून से इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाईं, कांस्टेबल योगेंद्र
‌सिंह, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल रवि पंत, चालक वीरेंद्र रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top