Dehradun News

उत्तराखंड:खराब मौसम के चलते रद्द हुई तीन फ्लाइट,मौसम विभाग का अपडेट भी नहीं दे रहा है राहत

Ad

देहरादून: सुबह घने कोहरे के चलते हवाई सेवाएं बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पहाड़ों में सर्द हवाएं चलेंगी। वहीं हवाई उड़ानों के संचालन में इन दिनों मौसम खलल डाल रहा है। रविवार को दिल्ली से तीन फ्लाइट दून नहीं गई। इसके चलते दून से दिल्ली की तीन फ्लाइटें रद् कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्र कोहरे की चपेट में हैं, जिसका असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने बताया कि सुबह के समय एयरपोर्ट पर विजिविलिटी बेहद कम हो गई थी, जिससे यह उड़ानें यहां नहीं पहुंच पाई। इधर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

यह भी पढ़े:मिनटों में पूरा होगा आपका सफर, पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

यह भी पढ़े:बेसिक शिक्षक की बैकलॉग और नई भर्ती, चयन प्रक्रिया का टाइम टेबल तैयार

बता दें रविवार को दूसरे दिन भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर मौसम का असर देखने को मिला। दिल्ली से 7:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने और 8:00 बजे यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संचालित नहीं हुई।

वहीं दिल्ली-दून के बीच संचालित होने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी यहां नहीं पहुंच पाई। यह फ्लाइट प्रात: 7:15 बजे यहां पहुंचती है और 7:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इसके अलावा 8:55 बजे दिल्ली आने और 9:35 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी कोहरे के कारण रद्द रही।

यह भी पढ़े:नैनीताल में होटल संचालक पर 10 हजार का जुर्माना, बिना आईडी दिया था कमरा, पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में पुलिस ने बचने के लिए स्मैक की होम डिलीवरी कर रहे नशे के सौदागर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top