Uttarakhand News

धामी सरकार के बेहतरीन कार्य दूसरे राज्यों के लिए बनेंगे रोल मॉडल:गौतम

Ad

देहरादून: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उतराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जो दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनेंगे और उन्हे दूसरे राज्यों मे लागू किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अनेक चुनौतियों के बीच कसौटी पर खरे उतरे है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश मे पहली बार उतराखंड मे आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है। वहीं धर्मान्तरंण कानून हो या समान नागरिक आचार सहिंता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास अर्जित किया है और चाहे भर्ती घोटालों से निपटने मे पारदर्शिता हो या जोशीमठ आपदा से निपटने मे प्रयास मुख्यमंत्री ने सूजबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कथन जिसमे उन्होंने आगामी दशक को उतराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस और बढ़ रही है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आम जन के हितो के लिए प्रयासरत उतराखंड ने बीपीएल को ही आयुष्मान का लाभ देने के बजाय राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह लाभ दिया है तो साथ ही मातृ शक्ति को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण भी मुहैया कराया है।


गौतम ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा भी दिया है।प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार पार्टी का धेय महज चुनाव जीतना नही, बल्कि जनता का दिल जीतना भी है। पार्टी को समाज का समर्थन है और उनके प्रयास से देश आगे बढ़ रहा है। आज बूथ स्तर पर पार्टी के 35 पन्ना प्रमुख है, जबकि कांग्रेस को कार्यकर्ता नही मिल रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top