Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सफल हुआ ई-रिक्शा का ट्रायल, नई तैयारियों में जुटी नगरपालिका

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में भी ई रिक्शा का संचालन होगा। पहले चरण का ट्रायल सफल हुआ है। नैनीताल में नगरपालिका की ओर से ई रिक्शा का संचालन होगा। पहले चरण में सफलता के बाद नैनीताल में ई रिक्शा की संख्या चार से बढ़कर 10 हो जाएगी। ई-रिक्शा स्टैंड पुराने बस स्टेशन में बनाने का प्लान है और इसे प्रस्ताव में भी जगह दी गई है। पालिका की बैठक जल्द होनी है और वहां पर इन सभी मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नैनीताल में मॉल रोड के पास अंग्रेजों के वक्त से रिक्शा का संचालन हो रहा है। इसके लिए नगरपालिका ने लाइसेंस भी जारी किए हैं। रिक्शा किराए पर दिए जाते हैं। मालिकों में नामी लोग भी शामिल हैं। संगठनों ने इसके लिए आवाज उठाई और हाईकोर्ट गए। इसके बाद शहर में ई रिक्शा संचालन प्रक्रिया शुरू हो पाई। पिछले माह शहर में चार ई रिक्शा का संचालन शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व ईओ अशोक कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।

ईओ अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि ई रिक्शा को लेकर जनता उत्साहित है। अच्छा सहयोग मिल रहा है और इसलिए ई रिक्शा की संख्या को 10 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरोवर नगरी में ई रिक्शा को रिक्शा यूनियन के माध्यम से ही चलाया जाएगा। ई रिक्शा चालकों को बैंक से भी मदद मिलेगी। नैनीताल बैंक उन्हें 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिलाया जाएगा। हमारा मकसद नैनीताल की जनता व पर्यटकों को सुविधा देना हैं। अगर ये मुहिम चलती है तो स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top