Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के सैलानियों की कार खाई में गिरी, कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे

Ad

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। भूमियाधार के पास सैलानियों की कार खाई में गिर गई।सैलानी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे। स्थानीय कारोबारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद सभी को खाई से बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी अजय श्रीवास्तव अपने दो दोस्त ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ नैनीताल से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। भूमियाधार के पास कार अनियंत्रित करीब 50 मीटर खाई में जा गिरी। फूड वेन का संचालन कर रहे युवकों ने जब ये देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। युवकों ने 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद भवाली कोतवाली और नैनीताल थाना पुलिस समेत एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। तीनों पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों का हायर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top