Uttarakhand News

तुर्की में होटल के मलबे में दबा मिला उत्‍तराखंड के विजय का शव

Ad

नई दिल्ली: तुर्की में आए भूकंप में उत्तराखंड निवासी एक शख्स की मौत हुई है। शनिवार को भारतीय दूतावास ने पुष्टि की और कहा कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले विजय कुमार का शव मलाटया में एक होटल के मलबे से बरामद हुआ है। उनके शव को जल्द उत्तराखंड भेजने की बात भी दूतावास के अधिकारियों ने कही है। बता दें कि विजय 6 फरवरी से लापता थे और उनकी सलामती को लेकर उत्तराखंड के लोग प्रार्थना कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

अंकारा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 6 फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्की में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार के नश्वर अवशेष मिले हैं और माल्टा के एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है। ये बताया जा रहा है कि विजय कुमार विजनेस ट्रिप पर तुर्की आए थे। विनाशकारी भूकंप में उनकी मौत हो गई।  विजय की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया है।

दूतावास ने कहा कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना, हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top