Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, जारी है भूकंप का सिलसिला

Ad

Uttarakhand News: चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 बताई जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि झटका तीव्र नही था, इस वजह से अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है। जनपद में स्थिति सामान्य है। बता दें कि जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top