Uttarakhand News

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हिली धरती, कुछ देर पहले आया भूंकप

Ad

हल्द्वानी: राज्य के बागेश्वर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। 10 से 15 सेकंड तक इन झटकों को महसूस किया गया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:कौशिक दिल्ली आएं तो हम उन्हें केजरीवाल मॉडल से कराएंगे रूबरू,हमें भाग जाने कि आदत नहीं : सिसोदिया

यह भी पढ़े:बर्ड फ्लू का डर,नैनीताल ZOO के जीवों को बचाने के लिए चिकन, अंडे को मीनू से हटाया गया

भूकंप के चलते जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं भंकंप की सूचना फैलने के बाद हड़कंप मचा रहा। 

भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील उत्तराखंड जोन पांच व संवेदनशील जोन चार में आता है। इस लिस्ट में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिला शामिल हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top