Uttarkashi News

जिले में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में लोग

Photo - Social Media
Ad

देहरादून: भूकंप के लिए उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी जिले खासा संवेदनशील माने जाते हैं। विशेषज्ञ खुद इन जिलों को भूकंप से खतरा बता चुके हैं। इस बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी जिले में धरती भूकंप से कांपी है। उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार की सुबह ही झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजकर 44 मिनट पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि भूकंप महसूस होते ही लोगों में दहशत हो गई और वह अपने अपने घरों से बाहर आ गए।

हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर पहाड़ में भूकंप के आने के बाद यह फिर से साबित हो गया है कि खतरा तो है। बता दें कि उत्‍तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्‍तरकाशी भूकंप जोन पांच में आता है। कुमाऊं के कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top