Almora News

भूकंप के झटकों के साथ हुई उत्तराखंड की सुबह, अल्मोड़ा समेत 5 जिलों में दहशत

देवभूमि ने फिर महसूस किए भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ में 4.1 रही तीव्रता
Ad

देहरादून: शनिवार की शुरुआत उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के साथ हुई है। राज्य के करीब 5 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की मानें तो भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 31 किलोमीटर रहा। इस घटना के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। चमोली के लोगों का कहना है कि वह सुबह उठे ही थे कि झटके महसूस हुए। इसके बाद सभी अपने घरों से बाहर निकल गए। बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद ही संवेदनशील राज्य है। इसकों लेकर वैज्ञानिक चिंता जाहिर कर चुके हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तराखंड में धरती के नीचे स्थित टेक्टॉनिक प्लेट्स में लगातार हलचल हो रही है और ये हलचल कभी भी बड़े भूकंप का कारण बन सकती है। हालांकि आज हुई घटना के बाद कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top