Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: ईडी की छापेमारी, एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में लिया

Ad

UTTARAKHAND NEWS: गदरपुर में ईडी की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। ईडी ने एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ईडी की टीम पूछताछ के लिए आरोपी को लेकर देहरादून रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

फर्जी तरीके से मुआवजा लेने का आरोप

बता दें कि इस मामले में चरन सिंह को फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी हैं और चरन सिंह जमानत पर रिहा हुआ था। इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा थी।

स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी सूचना

बुधवार दोपहर करीब दो बजे ईडी ने छापा मारा। ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में ले लिया और उसे देहरादून की ओर ले गए। इस पूरी कार्रवाई के बारे में ऊधम सिंह नगर पुलिस को भी जानकारी नहीं थी। वहीं अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है। छापेमारी में शामिल अधिकारी पुलिस बल के साथ 4 गाड़ियों में सवार होकर छापेमारी के लिए पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top