Uttarakhand News

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा मकान भत्ता

उत्तराखंड में खत्म होगा शिक्षक बनने का इंतजार, 451 पदों पर निकली भर्ती
Ad

देहरादून- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों के लिए अहम खबर सामने आई है।कार्मिक पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किए जाने को लेकर वित्त नियंत्रक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय शिक्षा के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति सेवा में कार्यरत पति तथा पत्नी दोनों को एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर एक ही आवास में रहने पर पति तथा पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

लिहाजा व्यवस्था अनुसार राजकीय एवं अशासकीय प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को आवास किराया भत्ते का भुगतान किया जाना है । लिहाजा शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को मकान किराया भत्ता दिलवाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top