Uttarakhand News

विद्यार्थियों के लिए शिक्षा मंत्रालय का तोहफा, अब बोर्ड परीक्षाओं में मिलेंगे दो मौके

Ad

Board examination pattern, NEP:- 10वीं और 12वीं कक्षा में इस साल प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय एक नई खुशखबरी लेकर आया है। सीबीएसई द्वारा अगले साल वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने के दो मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को दोनों परीक्षा में शामिल होने या फिर दोनों में से किसी एक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। खास बात यह कि दोनों ही परीक्षाएं थोड़े ही अंतराल पर आयोजित की जायेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीएसई द्वारा बोर्ड की ये परीक्षाएं, इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली जेईई परीक्षा की तर्ज पर रखी जाएगी। जिस परीक्षा में छात्र का बेहतर प्रदर्शन रहेगा उस परीक्षा के अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। बताते चले कि हर वर्ष 10वीं और 12वीं के हजारों छात्र बोर्ड की परीक्षा के लिए बैठते हैं। बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों पर दबाव बना रहता है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच इसी तनाव को खत्म करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने यह पहल शुरू की है। इसे लेकर मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई को जरूरी तैयारी के निर्देश भी दे दिए हैं। माना जा रहा है कि इस पहल से बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों का डर भी दूर होगा।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यह सिफारिश की गई है। बता दिया जाए कि एनईपी की नई नीति के आने के बाद सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई तरह के सुधार किए हैं। इसके तहत छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में फेल होने पर उस ही साल फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था। लेकिन अब बोर्ड परीक्षाओं को दो बार आयोजित किए जाने से छात्रों को और भी सहूलियत मिलेगी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल इस नीति की शुरुआत सीबीएसई से की जाएगी।

इस के अलावा दीक्षा मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने का भी सुझाव दिया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तकों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुमकिन है कि अगले महीने से उनकी छपाई भी शुरू हो जाएगी। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की माने तो 1 अप्रैल 2024 तक स्कूल की तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकें आ जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top