Uttarakhand News

उत्तराखंड में आठ भर्ती परीक्षाएं होंगी कैंसिल! ये मामला लंबा चलेगा…

File Photo
Ad

देहरादून: राज्य में अब धीरे-धीरे सभी भर्ती परीक्षाओं पर शक बढ़ता जा रहा है। इस बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से सरकार से एक सिफारिश की गई है। आयोग ने कुल 8 परीक्षाओं की गोपनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्हें निरस्त करने की मांग की है। जिनमें कुछ परीक्षाएं ऐसी भी हैं, जिनका अभी तक परिणाम भी जारी नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के सचिव एसएस रावत ने सचिव कार्मिक को पत्र भेजा है इस पत्र में एलटी, व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार परीक्षाएं शामिल है। पत्र में लिखा गया है कि उक्त में से 7 परीक्षाओं में विवादित भर्ती एजेंसी आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस की भूमिका रही है।

आयोग ने विधानसभा द्वारा भी बिना परिणाम जारी किए ही आरएमएस द्वारा कराई गई भर्ती निरस्त किए जाने को देखते हुए इन परीक्षाओं को निरस्त करने की सिफारिश की है। शासन स्तर से विशेषज्ञ जांच दल गठित किए जाने की बात कही गई है। बता दें कि इन सभी परीक्षाओं को मिलाकर कुल पदों की संख्या 4000 से अधिक है। इसके अलावा एनसीईआईटी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस पर वन दरोगा भर्ती में भी जांच चल रही है।

परिणाम जारी: एलटी, व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स

परिणाम का इंतजार: वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top