Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में और बढ़ गई कंटेनमेंट जोन की संख्या…कल रहेगी पूर्ण बंदी

Ad

हल्द्वानी: नगर में कोरोना बड़ी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। हल्द्वानी शहर में लगातार कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रशासन ने अब 08 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। बता दें कि इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही प्रशासन ने इन इलाकों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ये इलाके बने कंटेनमेंट जोन

  1. निलांचल कॉलोनी, फेज वन, निकट शिव नरेश इलेक्ट्रिकल्स, डहरिया हल्द्वानी
  2. सुनार गली, आदर्श नगर, मुखानी, हल्द्वानी
  3. अमरावती कॉलोनी फेज 3, निकट शिव मंदिर पंचक्की रोड, मुखानी हल्द्वानी
  4. A51 फार्म, मुखानी हल्द्वानी
  5. अंबिका विहार, नैनीताल रोड हल्द्वानी
  6. लक्ष्मी विहार, दो नहरिया हल्द्वानी
  7. मित्र कॉलोनी, साईं अस्पताल के पीछे, छोटी मुखानी हल्द्वानी
  8. चंद्र फॉर्म, लाइन नंबर 6 बिठोरिया नंबर 2, हल्द्वानी

शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा हल्द्वानी

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हल्द्वानी शहर में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसलिए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार को अब पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। हल्द्वानी शहर में शनिवार को केवल अति आवश्यक दुकानें सुबह 11:00 बजे तक खुलेंगी।

बता दें कि आवश्यक दुकानों में मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा बाकी सभी दुकानें पूर्ण रुप से बंद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया कि व्यापारियों से चर्चा के बाद ही यह सहमति बनी है। बंदी होने से भीड़ कम होगी तो कोरोना वायरस पर भी असर पड़ेगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते दिन 4818 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 682 नए मामले मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top