Dehradun News

उत्तराखंड बड़ी खबर: भाजपा से आठ बार विधायक रहे हरबंश कपूर का निधन

Ad

देहरादून: चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। आठ बार के विधायक हरबंध कपूर का निधन हो गया है। वह राज्य के कई पदों पर रहे थे। वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा टीम के अहम साथी थे। बताया जा रहा है कि उनका देर रात सोते वक्त निधन हो गया। वह अपनी सहज व सरल स्वभाव के लिए विख्यात थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित सभी भाजपा सरकार में मंत्रियों विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने नेता हरबंस कपूर इस विधानसभा सीट से लगातार आठ बार से विधायक बने। उत्तर प्रदेश के देहरादून सीट से 1989 से सन 2002 तक विधायक चुने गए हरबंस कपूर को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी इस सीट से लगातार चार बार जीत हासिल हो चुकी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top