Election Talks

उत्तराखंड:कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी जिम्मेदारियों से किया बाहर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में आचार संहिता लगने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस अभी भी टिकट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है और माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक दावेदारों की सूची सामने आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। दोबारा सत्ता हासिल करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी जिम्मेदारियों से बाहर कर दिया है।

इस संबंध में प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि कि कांग्रेस लंबे वक्त से उत्तराखंड में चल रहे भ्रष्टाचार को मिटाने की लड़ाई कर रही है। किशोर उपाध्याय की भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी इन गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और पार्टी ने किशोर उपाध्याय को सभी जिम्मेदारियों से हटाने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top