Election Talks

हल्द्वानी: जनसंपर्क में मेयर ने झोंकी जान, पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी दिया साथ

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने पॉलीशीट, सुभाष नगर, कुलयालपुरा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी भी जनसम्पर्क में साथ रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बलराज पासी ने जनसम्पर्क करते हुए डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के पक्ष में मतदान एवं क्षेत्र के निवासियों से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला को विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेयर रहते हुए डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला शानदार काम किया है। वह प्रतिभा के धनी हैं।

जनसम्पर्क में नगर अध्यक्ष देवीदयाल उपाध्याय, संजय दुम्का, भुवन भट्ट, मीना गोस्वामी, राधा तिवारी, नरेन्द्र सिंह रोडो, विक्रम अधिकारी, आनन्द सिंह बेला, राजेन्द्र भाकुनी, योगेन्द्र परमार,रिकी जोशी, पार्षद डेविड, किशोर जोशी, विरेन्द्र देवपा आदि वरिष्ठ जन व पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता साथ रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top